मऊआइमा में अश्लील वीडियो बनाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही जयसिंह यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का आरोप है कि कानपुर देहात में तैनात सिपाही उसके ही गांव का रहने वाला है।
मऊआइमा में अश्लील वीडियो बनाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही जयसिंह यादव पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती का आरोप है कि कानपुर देहात में तैनात सिपाही उसके ही गांव का रहने वाला है। जिसने पहले तो उसे झांसा देकर संबंध बनाए और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यही नहीं अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति केपास भेजकर उसकी शादी भी तोड़वा दी। एक दिन पहले युवती ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अफसरों से गुहार लगाई थी। जिसकेबाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन मिला था। इंस्पेक्टर मऊआइमा प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।