बीते दिनों प्रधान प्रदीप के मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शुक्ला बच्चों की संख्या फर्जी तरीके से बढ़ाकर पैसे लेनदेन की बात कहते हैं। साथ ही उस ऑडियो में जिक्र है कि एक माह में अपने-अपने हिस्से का चेक काट लें।
ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौरा खवासान के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शुक्ला और प्रधान प्रदीप के बीच एमडीएम में कमीशन मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बीडीओ अमित मिश्रा ने संयुक्त जांच टीम गठित कर दी है। बुधवार को कार्यालय से जारी पत्र में एडीओ पंचायत विवेक मिश्रा और बीईओ शिवअवतार को संयुक्त जांच करके तीन दिन में आख्या देने को कहा गया है।
विज्ञापन
बीते दिनों प्रधान प्रदीप के मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश शुक्ला बच्चों की संख्या फर्जी तरीके से बढ़ाकर पैसे लेनदेन की बात कहते हैं। साथ ही उस ऑडियो में जिक्र है कि एक माह में अपने-अपने हिस्से का चेक काट लें। प्रधानाचार्य और प्रधान के बीच कमीशन का बंटवारा सही नहीं होने को लेकर काफी देर तक विवाद चला। जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बीईओ शिवअवतार से जांच कराई।
जांच में बीईओ ने सिर्फ आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान प्रधान और प्रधानाचार्य ने ऑडियो को स्वीकार नहीं किया। जिसकी रिपोर्ट बीईओ ने बीएसए को भेज दी। वहीं इसकी जानकारी होते ही अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मिले हैं। ऐसे में आरोपियों को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर बुधवार को बीडीओ अमित मिश्रा ने ब्लॉक से एडीओ पंचायत विवेक मिश्रा और बीईओ की संयुक्त टीम गठित करके जांच करने को कहा। साथ ही पत्र में लिखा गया है कि प्रसारित ऑडियो से शासन की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में निष्पक्ष जांच जरूरी है। बीडीओ अमित मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद