फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लाख की लूट का मामला : लुटेरों की नहीं हो सकी पहचान, बाइक पर लगी थी फर्जी नंबर प्लेट

Fri, 15 Sep 2023 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीवन ज्योति अस्पताल के दो कर्मचारियों अनिरुद्ध सिंह यादव और प्रह्लाद सिंह से मंगलवार को सिविल लाइंस में मैक्स मॉल के पीछे सात लाख रुपये लूट लिए गए थे। दोनों रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सात लाख रुपये लूटकर भागने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में जीवन ज्योति अस्पताल के दो कर्मचारियों से सात लाख की लूट के मामले में पुलिस अपराधियों की पहचान नहीं कर सकी। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखे तो हैं, लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। यह भी संभव है कि बदमाश बाहर के हों। वहीं, जीवन ज्योति अस्पताल के कर्मचारियों से बृहस्पतिवार को भी पूछताछ हुई।

विज्ञापन


जीवन ज्योति अस्पताल के दो कर्मचारियों अनिरुद्ध सिंह यादव और प्रह्लाद सिंह से मंगलवार को सिविल लाइंस में मैक्स मॉल के पीछे सात लाख रुपये लूट लिए गए थे। दोनों रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे। उसी समय बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जांच के दौरान पता चला कि बदमाशों ने अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रही थी, जिसपर पश्चिम बंगाल का नंबर था। वे धूमनगंज की ओर भाग निकले थे।

इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को बदमाशों के कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में मुखबिरी के एंगल पर भी काम कर रही है। जीवन ज्योति अस्पताल के दोनों कर्मचारी अक्सर अस्पताल के रुपये जमा करने बैंक जाते थे। किसी करीबी ने ही इस बात की मुखबिरी बदमाशों से कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को एक और आशंका है कि बदमाश बाहर के हो सकते हैं और इस घटना के लिए ही उन्हें यहां बुलाया गया। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस भानू प्रताप ने बताया कि दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की गई। बदमाशों के हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें