फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत लोगों को पेंशन देकर लाखों हड़पने के मामले की फिर से होगी जांच 

Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
allahabad high court - फोटो : social media
विज्ञापन
मृत व्यक्तियों के नाम पेंशन भुगतान कर लाखों के घोटाले पर पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर  आपत्ति  तय करते हुए सी जे एम मथुरा ने पुनर्विवेचना का निर्देश दिया है और अपनी रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट मे दाखिल कर दी है।
विज्ञापन


याची की पुलिस रिपोर्ट पर आपत्ति पर फैसला न लेकर लटकाए रखने पर सी जे एम मथुरा से  हाईकोर्ट  ने 10 दिन में रिपोर्ट मांगी थी।रिपोर्ट दाखिल होने के बाद न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने याचिका को अर्थहीन मानते हुए निरस्त कर दिया है। 

 याची माधव सिंह जनता अगेंस्ट करप्शन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।उसने खंड विकास अधिकारी गोवर्धन, ग्राम पंचायत अधिकारी बछगांव , ग्राम प्रधान व सिंडीकेट बैंक प्रबंधक के खिलाफ मिलीभगत व धोखाधड़ी से मृतकों, अपात्र लोगों के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर पेंशन भुगतान कर लाखों रुपये हड़प जाने के आरोप मे मगोरा थाने में एक आई आर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर  मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की है।सी जे एम की अदालत में याची ने प्रोटेस्ट दाखिल की है।नवंबर 19में दाखिल अर्जी पर फैसला न लेकर लटकाए रखा गया है।जिस पर यह याचिका दायर की गई थी।सीजेएम के आदेश के बाद मामले की अब फिर से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें