फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बिशप जॉनसन की पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ धोखाधड़ी और करोड़ों के गबन का मुकदमा दर्ज, देवर भी नामजद

Wed, 15 Oct 2025 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : करोड़ों रुपये के गबन और धोखाधड़ी के मामले में बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस अदालत के आदेश पर दर्ज किया गया है। इसमें उनके देवर को भी गबन और धोखाधड़ी के मामले में नामजद किया गया है। यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में पारुल जेल भी जा चुकी हैं। उन्हें एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
पारुल सोलोमन, पूर्व प्रिंसपल बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में जेल जा चुकीं बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या पारुल सोलोमन पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगा है। इस मामले में कर्नलगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना कर्नलगंज में पारुल सोलोमन और उनके देवर एलेक्जेंडर मसीह के खिलाफ भी धोखाधड़ी, कूटरचना और गबन की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पारुल का नाम इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ-एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में उनकी भूमिका सामने आई थी। आरोप है कि जांच में पता चला था कि उनकी मिलीभगत से ही बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र से पेपर लीक हुआ था। इस मामले में एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब एक बार फिर वे करोड़ों के घोटाले में फंस गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें