कलंदरपुर में पैसे को लेकर चढ़ा बंदर।
- फोटो : संवाद
सोरांव तहसील परिसर में सोमवार को एक युवक जमीन का बैनामा कराने के लिए स्टाम्प पेपर को खरीदने जा रहा था। तभी एक बंदर आकर हाथ से एक लाख रुपये जो कि कागज में लपेटा था, छीनकर बगल स्थित एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। वहां से 500 की नोटों की बारिश करने लगा।
आजाद सभागार के सामने खड़ी अपनी बाइक से मऊआइमा निवासी दिलशाद अहमद एक लाख रुपये लेकर जैसे ही परिसर में जाने लगा तभी बंदर ने उसके हाथ से पैसे से भरा थैला छीन लिया। रुपये कागज के बंडल में लपेट कर रखे गए थे। गनीमत इस बात की रही कि पचास हजार की एक गड्डी नीचे गिर गई। दूसरे गड्डी के रुपये वह पेड़ से ही फेंकने लगा। मौके पर वहां भीड़ जमा हो गई। इस पर बंदर पेड़ की और ऊंचाई पर चढ़ गया। और पैसे की बारिश करने लगा। गनीमत इस बात की रही कि बंदर ने सभी रुपये पेड़ से नीचे गिरा दिया। किसान दिलशाद ने बताया कि 15 सौ रुपये बंदर लेकर चले गए। शेष रुपये उसे मिल गए। इसका एक वीडियो खूब वायरल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।