फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में मारपीट का मामला : चार घंटे तक चली पंचायत के बाद गिले-शिकवे दूर, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Sat, 18 Dec 2021 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक एसआरएन पुलिस चौकी में पंचायत चलती रही। न्यायिक अधिकारी का बेटा और उसके दोस्त हमलावरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे जबकि दूसरा पक्ष भी मारपीट का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
Prayagraj News : स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन अस्पताल में न्यायिक अधिकारी के बेटे व उसकेदोस्तों की पिटाई के मामले में देर रात समझौता हो गया। करीब तीन घंटे तक पंचायत चलने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांग ली और इसके बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई और उन्होंने आपस में समझौता कर लिया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक एसआरएन पुलिस चौकी में पंचायत चलती रही। न्यायिक अधिकारी का बेटा और उसके दोस्त हमलावरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे जबकि दूसरा पक्ष भी मारपीट का आरोप लगा रहा था। मामला न्यायिक अधिकारी का था ऐसे में पुलिस अफसर भी इसे लेकर बेहद गंभीर थे। हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह व एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को समझाया।

प्रयागराज : एसआरएन में न्यायिक अधिकारी के बेटे की पिटाई, पुलिस चौकी में घुसकर भी पीटा, पुलिस से भी हाथपाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से बातचीत चलती रही और आखिरकार तीन घंटे बाद सहमति बन ही गई। सहमति इस बात पर बनी कि दोनों पक्ष समझौता करने को तैयार हैं और उनकी ओर से कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं दी जाएगी। इसके बाद रात एक बजे के करीब सभी वापस चले गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया। कोई शिकायत नहीं मिली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें