फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में दर्ज मुकदमे की कार्यवाही रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में दर्ज मुकदमे की पूरी कार्यवाही रद्द कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की एकलपीठ ने परीक्षित पारसे की याचिका पर दिया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ ललितपुर के मेहरौनी थाने में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि अनियमित जमा योजना निषेध अधिनियम 2019 का पालन किए बिना ही पुलिस ने जांच कर चार्जशीट दाखिल कर दी। इन धाराओं के तहत पहले सक्षम प्राधिकारी को सूचना देना और आवश्यक होने पर मामले को सीबीआई को भेजना अनिवार्य है। कोर्ट ने कहा कि प्रक्रियागत नियमों का पालन नहीं किया गया। सीधे पुलिस जांच कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई जो कानून के विपरीत है। इसी आधार पर कोर्ट ने संज्ञान व समन आदेश समेत पूरी कार्यवाही को निरस्त कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें