महिला ने दुष्कर्म और धर्मांतरण का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
एक महिला से दुष्कर्म व धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने खुद को हिन्दू बताकर फोन पर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे चंडीगढ़ ले जाकर दुष्कर्म किया। मऊआइमा थाने में पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत में बताया गया कि आरोपी युवक ने चार वर्षों तक उसे बंधक बनाकर रखा। हत्या की धमकी देकर उसका नाम बदलकर मुस्लिम नाम रखवा दिया। फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अभिलेख भी तैयार कर लिया। आरोप है कि वह जब गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बृहस्पतिवार को वह किसी तरह भाग कर मऊआइमा थाने आई और युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।