पीडीए से नहीं ली अनुमति
आरोप है कि जैद ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) से भी कोई आदेश नहीं लिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पूरामुफ्ती थाने में लेखपाल ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और अवैध कब्जा का मुकदमा दर्द कराया है। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एटीएस के लिए जमीन का किया गया आवंटन
पुलिस मुताबिक, रसूलपुर-काशीपुर, उपरहार गांव में एटीएस के लिए जमीन का आवंटन किया गया है। आरोप है कि एटीएस की इसी जमीन पर रास्ता बनाकर आरोपियों ने प्लॉटिंग साइट से जोड़ दिया। लेखपाल की जांच में मामले का खुलासा हुआ। बता देंकि माफिया अतीक का जैद करीबी माना जा रहा हैं लेकिन वर्ष 2019 में जैद ने अतीक के खिलाफ अगवा कर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था।