फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पैसा दोगुना करने वाले गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ। 120 दिन में पैसा दोगुना करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के घर में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के उल्दा गांव के मोहम्मद इंतेखाब आलम का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी मुलाकात महेश यादव एवं रमेश यादव से हुई। दोनों ने बताया कि उनके साथी सोरांव के जल्लूपुर करौंदी गांव का जावेद अंसारी एवं संदीप पटेल, उदयचन्दपुर गांव का विकास पटेल, फाफामऊ क्षेत्र के चन्दापुर गांव का मोहम्मद जिआउल हक और बलिया जनपद के मंसूरपुर का गुलाम शहीद रुपये दोगुना कर देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने तीन बार में आरोपियों को साढ़े ग्यारह लाख रुपये दे दिया। उसके बाद आरोपियों ने कोई कागजात नहीं दिए। आरोपी मोरहूं में किराये के कमरे में उक्त कंपनी चला रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी फाफामऊ अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें