फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पूजा नर्सिंग होम के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Sep 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोविड मरीज का उपचार करने के मामले में होलागढ़ स्थित पूजा नर्सिंग होम के प्रबंधक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रबंधक जगत बहादुर यादव के खिलाफ तहरीर होलागढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋतुराज की ओर से दी गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि कमलाकांत मिश्रा उर्फ बुद्धू का कोविड पॉजिटिव मरीज होने के बावजूद पूजा नर्सिंग होम में उपचार किया जाता रहा। जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन में उसकी मौत हो गई। कमलाकांत की मौत चार सितंबर को हुई थी। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने कहा कि नर्सिंग होम की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनके निर्देश के बाद एसडीएम सोरांव की उपस्थिति में आईपीसीसी की धारा 304 ए, 188, 269 एवं 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें