फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagaraj : माफिया अतीक के चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज, हत्या के मुकदमे में पैरवी न करने के लिए धमकाया

Wed, 24 Apr 2024 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इरशाद अली खान ताशकंद मार्ग सिविल लाइंस का निवासी है। उसने बताया कि उसके सगे चाचा अहमद अली उर्फ नन्हे की पांच अगस्त 2006 को गोलियां व बम से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके भाई अंसार अली खान ने हमजा पुत्र मो. उस्मान निवासी मेहंदौरी काॅलोनी थाना शिवकुटी पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखाया था।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में माफिया अतीक अहमद के चचेर भाई हमजा उस्मान पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि चाचा की हत्या के मुकदमे में पैरवी करने पर उसने इरशाद अली खान को बम से मारने की धमकी दी। कहा कि पैरवी न छोड़ने पर वही हश्र करूंगा, जो चाचा का किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इरशाद अली खान ताशकंद मार्ग सिविल लाइंस का निवासी है। उसने बताया कि उसके सगे चाचा अहमद अली उर्फ नन्हे की पांच अगस्त 2006 को गोलियां व बम से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके भाई अंसार अली खान ने हमजा पुत्र मो. उस्मान निवासी मेहंदौरी काॅलोनी थाना शिवकुटी पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखाया था।

इस मामले में हमजा को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है। बड़े भाई की मौत के बाद मुकदमे की पैरवी वह कर रहा है। आरोप है कि जमानत पर रिहा होने के बाद से हमजा विभिन्न माध्यम से बम से मारने की धमकी दे रहा है। लगभग डेढ़ महीने पहले जब वह ज्वाला देवी स्कूल के पास अपने गैरेज पर था, तभी अचानक से आकर गालियां दीं।

विज्ञापन


साथ ही धमकाया कि चाचा की हत्या के मुकदमे की पैरवी करना छोड़ दो नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा। वादी ने पुलिस को बताया कि वह घर का इकलौता जिम्मेदार सदस्य है जो धमकी से पूरी तरह से सहम गया। अब उसे लगातार धमकी मिल रही है। इस बात का भी डर है कि कोई घटना न हो जाए। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें