चलती कार से नीचे गिराया
शिकायत में बताया कि हाथ जोड़कर रुपये देने का वादा किया। जिसके बाद आरिफ व आवेज ने चलती कार से नीचे गिरा दिया। पीड़ित ने बयान में बताया कि अतीक के बेटे अली अहमद और असाद कालिया के एक मुकदमे में गवाह है, इसलिए वह हत्या करवाना चाहते हैं। पीड़ित की गवाही चल रही है। करेली में जीशान ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में अली के साथ असाद कालिया, आरिफ उर्फ खचौली व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि असाद और आरिफ के खिलाफ अन्य मुकदमे भी दर्ज हैंं।
धमकी और रंगदारी की शिकायत मिली थी। जांच के बाद पीडित की शिकायत पर करेली थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी सिटी