फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी, तीसरी मंजिल पर ले जाकर की शर्मनाक हरकत, शिक्षक, प्रबंधक पर केस

Sun, 06 Nov 2022 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस शिक्षक व प्रबंधक को थाने ले आकर मामले में पूछताछ कर रही है। छात्रा के दादा ने प्रार्थनापत्र में बताया कि शुक्रवार को वह समय से पूर्व ही विद्यालय पहुंच गई। इसपर वहां मौजूद शिक्षक उसे तीसरी मंजिल पर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
prayagraj : Harassment - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जारी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने व जाति सूचक गाली देने के मामले में पुलिस ने रविवार को अध्यापक व प्रबंधक के खिलाफ एससी, एसटी व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस शिक्षक व प्रबंधक को थाने ले आकर मामले में पूछताछ कर रही है। छात्रा के दादा ने प्रार्थनापत्र में बताया कि शुक्रवार को वह समय से पूर्व ही विद्यालय पहुंच गई। इसपर वहां मौजूद शिक्षक उसे तीसरी मंजिल पर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

विज्ञापन



छात्रा ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधक से की तो उन्होंने उसे जाति सूचक गाली देते हुए धमकी दी। छात्रा घर पहुंची और उस दिन किसी से घटना की चर्चा नहीं की। अगले दिन शनिवार को उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जारी चौकी पहुंचे और पूरी घटना बताई।

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज, कराया गया मेडिकल
पीड़ित छात्रा के दादा की तहरीर पर पुलिस ने अध्यापक अभिषेक पटेल व प्रबंधक रामसखा अग्रहरि के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी, एसटी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया है। मामले में पुलिस अध्यापक व प्रबंधक को थाने ले आई और पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना विद्यालय में पूर्व में हो चुकी है।


कोचिंग आते जाते छात्रा पर छींटाकशी  करना पड़ महंगा
नवाबगंज थाना क्षेत्र नवाबगंज निवासी एक महिला ने ने आरोपी युवक पर कोचिंग आते जाते बेटी पर छींटाकशी करता है। महिला का आरोप है कि आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री हथिगंहा बाजार कोचिंग करने आती-जाती है। आरोप है कि इस दौरान मोहम्मद उमैश निवासी अकबरपुर गंगागंज किशोरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। वादी मुकदमा विधवा ने आरोपी के घर उलाहना दिया तो उसे धमकी दी गई। घटना से आहत पीड़िता बेटी संग थाना नवाबगंज पहुंची और आपबीती घटना को पुलिस से बताया। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें