अमर उजाला’ एवं आरंभ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सिविल लाइंस में सजे खुशियों के मेले यानी ‘दीपावली शॉपिंग कार्निवाल’ का हिस्सा बनने के लिए हर कोई आतुर रहा। दूसरे दिन सोमवार को कॉफी हाउस के सामने, तुलसियानी बिल्डिंग के करीब सजे कार्निवाल मंच पर जहां रंगारंग प्रस्तुतियों और प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए होड़ रही, वहीं कार्निवाल के दौरान तरह-तरह की सवारियों का लुत्फ लेने को भी शहरियों ने उत्साह दिखाया।
लोगों ने हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ सजी हुई बग्घी एवं ड्रैगन की सवारी को इंज्वॉय किया। कोई परिवार के संग बग्घी की सवारी का आनंद लेता रहा तो किसी को हाथी या ऊंट की सवारी का मजा लिया। बच्चों के लिए तो जैसे कोई मेला लगा हो। सिविल लाइंस की सौम्या को लंबे समय से हाथी की सवारी की चाह थी। उसने संगम की रेती के मेले में ही हाथी देखा था लेकिन कार्निवाल में हाथी की सवारी का मौका मिला तो उसकी मुराद पूरी हो गई। बच्चों के लिए ऊंट की सवारी का अनुभव भी अलग तरह का रहा। बड़े भी सवारियों का मजा लेते रहे।
महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से बिग बाजार तक और सरदार पटेल मार्ग पर हॉट स्टफ चौराहे से लेकर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के पश्चिमी गेट तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक रोशनी की सजावट ने शहरियों को दीपावली जैसा अहसास कराया। महात्मा गांधी मार्ग के सभी पेड़ों पर की गई स्पॉट लाइट और बिजली की झालरों की सजावट के बीच शानदार शॉपिंग और फिर मनोरंजन के तमाम अवसरों से गुजरना सुखद रहा। जो लोग कार्निवाल के उद्घाटन में शामिल होने से चूक गए थे, उन्होंने दूसरे दिन का मौका नहीं गंवाया। शहरियों ने माना कि अमर उजाला की ऐसी पहल ने दीपपर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया। खुशियों का यह मेला 27 अक्तूबर तक रहेगा।
शानदार शॉपिंग के साथ कार्निवल मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी खास रहा। जाने-माने ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुतियों संग आम प्रतिभावान शहरियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। सोलो डांस में आलिहा शेख, वंशिका, मुस्कान जायसवाल की प्रस्तुति शानदार रही तो ग्रुप डांस में एक्सप्रेस डांस एकेडेमी, रूट टू स्टारडम की प्रस्तुतियां भी लुभाती रहीं। दीपक डांस एकेडेमी का देवर्षि गणेश पर डांस सराहा गया। गेम प्ले में आनंद ने बाजी मारी। हुसैन मलिक की मिमिक्री खूब रही। कांस्टेलेशन सोल बैंड गायकी में शिवम मिश्रा सराहे गए।
स्तरीय प्रस्तुतियों को ‘अमर उजाला’ की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। ‘ट्राइ ऐंड विन’ के तहत सही सवालों का जवाब देने वालों को गिफ्ट हैंपर दिए गए। कार्निवाल मंच पर बृहस्पतिवार तक रोजाना शाम छह से दस बजे तक ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन, मिमिक्री, ऑरकेस्ट्रा सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां होंगी। स्तरीय कार्यक्रमों के साथ आप भी मोबाइल नंबर 8006036779 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित प्रस्तुतियों को मंच मिलेगा।
कार्निवाल के तहत टूंज के सहयोग से सिविल लाइंस स्थित टीवीएस ग्रीनलैंड के पास बने किड्स जोन में बच्चों की खूब मौज रही। परिवार के संग बड़ी संख्या में जुटे बच्चों ने कार झूला, घोड़ी झूला सहित अन्य तरह के झूलों का मजा लिया। वहीं बाउंसी पर उछल-कूद के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन की सैर भी की। हर कोई अपनी बारी के लिए इंतजार करता रहा।
0 खरीदारी के बाद हों लकी ड्रा में शामिल कार्निवाल का शानदार पक्ष शॉपिंग के बाद लकी ड्रा है। कार्निवाल से जुड़े सहयोगी प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने के बाद लकी ड्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। संबंधित प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करें और लकी ड्रा का कूपन भरकर ड्राप बॉक्स में डाल दें। भाग्यशाली विजेता बने तो आप भी ‘अमर उजाला’ की ओर से गिफ्ट हैंपर हासिल कर सकते हैं।
कार्निवाल का हॉस्पिटैलटी पार्टनर मिलन होटल ऐंड रिसार्टस और आउटडोर पार्टनर साकेत एडवरटाइजर्स है जबकि रेड एफएम रेडियो पार्टनर की भूमिका में है। शानदार आतिशबाजी कार्यक्रम के सहयोगी कादिर भाई पटाखा वाले हैं तो फैशन जोन एवं ड्रीम एडवांटेज गिफ्ट पार्टनर हैं। सिविल लाइंस व्यापार मंडल भी सहयोगी है।
इसके अतिरिक्त सहप्रायोजकों में कोरस इंफ्रा, केके सेल्स (लॉयड), साईं धाम रियल एस्टेट, काशी आर्नामेंट्स, रूपलक्ष्मी कलेक्शन, शेरवानी लेगेसी, ऊर्जा इंटरनेशनल, सिसौदिया जेम्स ऐंड ज्वेल्स, प्रयाग एजेंसी (हेवल्स),सिटीजन हाउसिंग, एलएम कांस्ट्रक्शन, नारायण ग्रुप, सूफिया डेंटल, ममता क्लीनिक, कश्यप क्लीनिक, मेगा इलेक्ट्रानिक्स, स्टेक इंटरप्राइजेज, जीपी होंडा, भगतराम जयनारायण एेंड संस शामिल हैं।