सोमवार की शाम को नाजिम अपनी स्कूटी से फार्म हाउस पहुंचा। इस दौरान वहां पहले से मौजूद गौसपुर कटहुला निवासी मो. चांद पुत्र अज्ञात चारपाई पर लेटा हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि चांद ने कुल्हाड़ी लेकर नाजिम को दौड़ा लिया। जब तक नाजिम अपने आप को बचा पाता तब तक चांद ने ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने पर नाजिम नीचे गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद भी चांद नहीं पसीजा और नाजिम के शरीर पर कई वार करने के बाद वह भाग गया। घटना देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस नाजिम को इलाज के लिए ले जाती, इससे पहले उसकी की मौत हो गई।
पुलिस की सूचना पर नाजिम के घरवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने नाजिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बताते हैं कि चांद कुख्यात अपराधी है। साल भर पहले कातिलाना हमले के मामले में वह जेल गया था। पखवाड़े भर पहले ही वह जमानत पर छूटा है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
चांद और नाजिम की रंजिश की वजह साफ नहीं
गौसपुर कटहुला गांव में नाजिम की हत्या मामले में रंजिश की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस के अलावा गांव के लोग भी हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। जिस तरीके से नाजिम को मौत के घाट उतारा गया, उससे साफ है कि कातिल ने उसकी हत्या करने का पूरा इरादा बना रखा था।