यूनिवर्सिटी चुनते समय एफआईआर कॉन्सेप्ट जरूर प्लान करिये। इसमें एफ से फैकल्टी, आई से इंफ्रास्ट्रक्चर और आर से रैंकिंग व रिवॉर्ड है। यदि कोई भी छात्र किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले तो इस एफआईआर पर ध्यान जरूर दें। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की स्थापना 1980 में हुई। इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग 26 है। पिछले साल 75 लाख प्लेसमेंट हुए थे। प्लेसमेंट ड्राइव में 534 एमएनसी कंपनियों ने प्रतिभाग किया और 6000 से अधिक छात्रों को ऑफर लेटर दिए गए।
कॅरिअर काउंसलर अनुराग सक्सेना ने कहा कि व्यक्तित्व, कौशल और दिलचस्पी से कॅरिअर बनता है। सफलता के नौ गुण नजरिया, व्यवहार, संचार कौशल, लक्ष्य की स्थापना, समय प्रतिबंध, अंतर कार्मिक कौशल, तनाव प्रबंधन और निर्णय लेने की क्षमता सबमें होनी चाहिए।
इस दौरान लकी ड्राॅ के माध्यम से जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल की जी. शिवरंजिनी, जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज के मोहित जायसवाल, गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज के अंकित, रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के आदित्य राज, महर्षि विद्या मंदिर की वंशिका वर्मा, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के आर्यन सिंह को उपहार दिया गया। संचालन मेघा ने किया।
इस मौके पर ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के सरोज कुमार दुबे, रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के धर्मेंद्र सिंह, संतोष कुमार तिवारी, मनोज कुमार गुप्ता, शिव नारायण सिंह, जीनियस पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार त्रिपाठी, गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज के जितेंद्र कुमार व हर्षित शुक्ला, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के अरविंद्र कुमार श्रीवास्तव व विभा पांडेय रहीं। वहीं जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल की प्रधानाचार्य सुष्मिता कानूनगो ने सहयोग किया।
इन स्कूलों के बच्चे रहे मौजूद
जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल, जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज, गुरु माधव प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज, रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के बच्चे मौजूद रहे।