उन्होंने कहाकि जिस पावन धरती पर प्रभु श्रीराम और माता सीता के चरण रज पड़े हैं, उस धरती के विकास के लिए मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मंत्री ने कहा कि कड़ी कानून व्यवस्था के कारण ही योगी को दुनिया बुल्डोजर बाबा के नाम से जानती है। मंत्री ने दावा किया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उसका लोकार्पण भी भाजपा सरकार ही करेगी। इस दौरान ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत मूंज उत्पादन में अच्छा कार्य करने वाली प्रयागराज की महिलाओं को भी सम्मानित किया।
साथ ही राष्ट्रीय रामायण मेला-2025 पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। एक करोड़ की लागत से शृंगी ऋषि आश्रम में लगेगी फसाड लाइट107 लाख की लागत से शृंगी ऋषि आश्रम में फसाड लाइटिंग का कार्य किया जाएगा। 185 लाख की लागत से निषादराज पार्क में म्यूरल आर्ट के कार्य किए जाएंगे। 169 लाख की लागत से धाम क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत थिमेटिक गेट का निर्माण कार्य तथा निषादराज पार्क के लिए पार्किंग निर्माण कार्य किया जाएगा।
विधायक ने मांगीं दो सड़कें
कार्यक्रम में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ नेशनल हाईवे के कठौआ पुल से शृंग्वेरपुरधाम तक जो वाली और गऊघाट को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण होने से श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचने में आसानी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीके सिंह ने कहा कि जिला पंचायत का खजाना शृंग्वेरपुर धाम के लिए खुला है। तकनीकी समस्याएं है अन्यथा शवदाह गृह भी बना दिया जाए।
एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व विधायक पूजा पाल ने भी धाम के विकास की बात दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की। समारोह को संजय द्विवेदी, तुलसीराम सरोज, अमरजीत कुशवाहा, मनोज द्विवेदी, उमेश चंद्र द्विवेदी, सियाराम सरोज, उमेश तिवारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विनोद ओझा, बालकृष्ण पाण्डेय, कृष्णचंद्र पाण्डेय, राजेंद्र केसरवानी, सुरेश पटेल, राधाकांत ओझा, तीरथ लाल केसरवानी, रामसूरत मौर्य आदि प्रमुख लोगों के साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।