फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर काउंसलिंग डे के रूप में मना डॉ. कलाम का जन्मदिन

Fri, 16 Oct 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)।  पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन (15 अक्तूबर) को जहां संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, वही प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय ने उनके जन्मदिन को कैरियर काउंसलिंग डे के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसी के तहत मंडल के सभी सेवायोजन कार्यालयों में कैरियर काउंसलिंग सेे जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय शुक्ला ने की।
विज्ञापन


दूसरी ओर अपर सांख्यकीय अधिकारी अरविंद कुमार की उपस्थिति में एग्लों बंगाली इंटर कालेज में कैरियर काउंसलिंग शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों का कैरियर से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने की। इसी क्रम में विवि सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र में भी कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एलसी सिंह ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को कैरियर से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें