फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रेलर की चपेट में आने से कार के परखचे उड़े, दो घायल

Fri, 29 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। हंडिया में ट्रेलर की चपेट में आने से बुरी तरह क्षति ग्रस्त स्विफ्ट डिजायर कार
विज्ञापन
बगहां गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आ जाने से कार के परखचे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो भाग में बंट गई। इस दौरान चालक और सवार घायल हो गए।
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र के चितौरी गांव निवासी नितिन साहू (35) अपनी कार ओला में अटैच करके चलाते हैं। बृहस्पतिवार को वह सवारी लेकर हंडिया आए थे। वापसी में मोहम्मद आसिफ (25) निवासी नयापुरा, थाना टाडा, अंबेडकरनगर प्रयागराज जाने के लिए बैठ गया। जैसे ही कार बगहां गांव के सामने पहुंची कि वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।
इस दौरान चालक ट्रेलर को कुछ दूरी पर खड़ी करके भाग निकला। घायलों को पास स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें