Prayagraj News : श्रृंगवेरपुरधाम के पास गोली चलने की घटना के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
नवाबगंज में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर प्रतापगढ़ से आ रहे पूर्व प्रधान संतोष सिंह (44) की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें उसके साथी हरेंद्र मिश्रा (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के पीछे प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।
हरेंद्र पुत्र सहदेव मिश्रा निवासी हनुमानपुर, संग्रामगढ़ (प्रतापगढ़) करमाही गांव के पूर्व प्रधान संतोष पुत्र शमशेर का करीबी था। रविवार शाम लगभग छह बजे दोनों किसी काम से फाफामऊ आ रहे थे। जब वे नवाबगंज हाईवे से सटे शृंग्वेरपुर धाम सर्विस रोड पर मुड़े, तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही दोनों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सिर में गोली लगते ही हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व प्रधान खून से लथपथ हो गया।