फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार सवारों ने युवती को अगवाकर किया दुष्कर्म

Tue, 01 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की एक युवती को कार सवार युवकों ने अगवाकर दुष्कर्म किया। रविवार शाम सात बजे युवती थरवई क्षेत्र के 40 नंबर गुमटी पर खरीदारी करने आई थी। वहां कार सवार युवकों ने जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वे उसे सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक रात 12 बजे उसे 40 नंबर गुमटी पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने 112 पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह थाने में तहरीर देने को कहकर वापस चली गई। सुबह परिजनों ने तहरीर दी। युवती के अनुसार कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
एसीपी थरवई अजेंद्र यादव ने बताया कि युवती की तहरीर पर नामजद किए गए चारों युवक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें