फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कैंटर से टकराने के बाद खाई में गिरी कार, नौ घायल

Sun, 11 Jun 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी(बरेली)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधौपुर ओवरब्रिज के पास टैंकर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भेजा। यहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

लखनऊ के शारदा नगर निवासी रमन सोनी, पत्नी पायल सोनी, ताऊ विजयपाल, मां सुशीला सोनी, बहन रूबी, बहनोई धीरज रस्तोगी और वंशिका व शुभ सोनी के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। कार को लखनऊ निवासी एक युवक चला रहा था।
माधौपुर ओवरब्रिज के पास ओवरटेक के प्रयास में कैंटर की कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसा होता देख जुटे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी की जगह प्राइवेट अस्पताल में घायलों को भेज दिया। इसको लेकर घायलों ने विरोध भी जताया। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। विजयपाल सोनी और सुशीला सोनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें