फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरी अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचा सवार

Sat, 23 Jan 2021 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : डीएसए ग्राउंड के पास हाईकोर्ट रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी कार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
खुल्दाबाद स्थित पानी की टंकी ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा शुक्रवार रात 1.30 बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीली रंग की कार से एक युवक सिविल लाइन से स्टेशन साइड जा रहा था। 
विज्ञापन


अभी वह पानी की टंकी ओवर ब्रिज पर ही था कि उसकी कार अनियंत्रित हो गई। रफ्तार बहुत तेज होने के कारण यह हादसा हुआ जिसके बाद कार रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कार चला रहा युवक हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार पर कानपुर का नंबर था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने अभी बताया कि कार चला रहा है युवक नशे में धुत था। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कार सवार युवक से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि वह कानपुर का रहने वाला है। यहां वह खुल्दाबाद गुरुद्वारे के पास स्थित अपने ननिहाल में आया था। शुक्रवार रात वह खाना खाने के लिए सिविल लाइंस स्थित किसी होटल में गया था। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। अच्छी बात यह है कि हादसे में वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें