फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कबाड़ी की दुकान से कार, नकदी और जेवरात लूटे

Thu, 03 Sep 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थरवई क्षेत्र में मंगलवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक कबाड़ी की दुकान से कार, नकदी और जेवरात लूट लिए। लूट की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फाफामऊ के रंगपूरा गांव निवासी जीत लाल पुत्र अमृतलाल थरवई के हार्टमनगंज में कबाड़ की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर अंदर बैठे थे। तभी असलहा लेकर नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए और लूटपाट शुरू कर दी।
जीत लाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्होंने तमंचे की बट से घायल कर दिया। बदमाश 15 हजार रुपये नकद, करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और एक कार लेकर भाग गए। घटना की सूचना पर एसीपी थरवई अजेंद्र यादव और इंस्पेक्टर पंकज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल जीत लाल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गईं। टीम ने दुकान पर काम करने वाले पुराने नौकर को पकड़कर पूछताछ की। नौकर की निशानदेही पर पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी अजेंद्र यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें