फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश से दुकानदार का कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

Thu, 03 Sep 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण का गिरा कच्चा मकान। - फोटो : Self
विज्ञापन
क्षेत्र में बारिश से बुधवार की सुबह एक दुकानदार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में रखा गृहस्थी का अधिकांश सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान से बाहर थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित मूलचंद्र गुप्ता साप्ताहिक बाजार में दुकानदारी करते हैं। उनका परिवार इसी कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थी। बुधवार सुबह अचानक मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा और देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने से अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने आवास और गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें