फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी कार, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 02 Oct 2020 03:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अचानक आग का गोला बनी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। कीडगंज के नए यमुना पुल पर बृहस्पतिवार रात अचानक एक कार आग का गोला बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अल्टो कार नैनी से शहर की ओर आ रही थी। रात 10 बजे के करीब कार नए पुल स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची थी तभी अचानक उसमें आग लग गई। यह देख कार सवार निकलकर भाग निकले। उधर कुछ ही देर में आग चारों तरफ से फैल गई और कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पुलिस और फिर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। कार सवार कहां के रहने वाले थे, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आया गया है। 

टहलने निकली युवती से सरेआम छेड़खानी, हिरासत में आरोपी

कंपनी बाग में बृहस्पतिवार को सरेआम युवती से छेड़खानी की गई। युवती के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शाम सात बजे के करीब हुई। सिविल लाइंस निवासी युवती पार्क में टहल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने पहले उस पर अश्लील कमेंट किए। युवती चुप रही और उसे नजर अंदाज कर आगे बढ़ी तो आरोपी उसके पीछे-पीछे चलने लगा। कुछ दूर जाने के बाद उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। विरोध पर उसे धमकाने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी को दबोच लिया। सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामले में कर्नलगंज पुलिस से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें