फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता के 76 पदों पर भर्ती के कई विज्ञापन निरस्त, पढ़े यूपीपीएससी से संबंधित और भी खबरें

Fri, 02 Oct 2020 03:12 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पूर्व में प्राप्त अधियाचन के आधार पर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता के 76 पदों पर जारी किए गए कई विज्ञापनों/पुनर्विज्ञापनों को निरस्त कर दिया है। जिन पदों पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन निरस्त किए गए हैं, उनमें प्रवक्ता आर्गेनान ऑफ मेडिसिन के 20 पद, प्रवक्ता होम्योपैथी फार्मेसी के छह, प्रवक्ता होम्योपैथी मैटेरिया मेडिका के 19, प्रवक्ता पैथालॉजी के तीन, प्रवक्ता सर्जरी के सात, प्रवक्ता आब्स एंड गायनोकोलॉजी के तीन, प्रवक्ता कम्युनिटी मेडिसिन के चार, प्रवक्ता प्रैक्टिस ऑफ मेडिसिन के छह और प्रवक्ता रिपर्टरी के आठ पद शामिल हैं। इन पदों के संबंध में शासन से प्राप्त पुनरीक्षित अधियाचन के आधार पर यूपीपीएससी की ओर से बाद में विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


अब प्रयागराज में होगी एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा
प्रयागराज।
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2019 की मुख्य परीक्षा 15 से 29 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रयागराज में होगी। पहले यह परीक्षा लखनऊ में प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से परीक्षा का आयोजन अब प्रयागराज में होगा। परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुर्ती देव फॉन्ट में होगा कंप्यूटर सहायक का टाइप टेस्ट
प्रयागराज।
कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा 2019 के अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर कंप्यूटर टेस्ट के लिए औपबंधिक रूप से सफल अभ्यर्थियों का कंप्यूटर टाइप टेस्ट कुर्ती देव फॉन्ट-010 पर कराया जाएगा। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन


सहायक कुलसचिव के एक पद का चयन निरस्त
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2018 में औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थी लक्ष्मी नारायण पांडेय का अभ्यर्थन/चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निरस्त कर दिया है। लक्ष्मी नारायण की जगह श्रेष्ठताक्रम के अनुसार अभ्यर्थी धानंजय कुमार राय को औपबंधित रूप से चयनित/संस्तुत किया गया है।

प्रवक्ता के दो पदों पर हुआ चयन
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (महिला संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में दो विषयों में प्रवक्ता के एक-एक पद पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र के अनारक्षित पद पर अमृता श्रीवास्तव और प्रवक्ता वाणिज्य के एक अनारक्षित पद पर ज्योत्सना सिंह का चयन किया है।

पीसीएस प्री का एक परीक्षा केंद्र बदला
प्रयागराज।
पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आजमगढ़ में एक परीक्षा केंद्र बदला है। श्री नाथ बाबा इंटर कॉलेज किरतपुर, जुनैदगंज रोड बाईपास बिललियागंज, आजमगढ़ की जगह अब नया परीक्षा केंद्र शिबली नेशनल इंटर कॉलेज ब्लॉक-बी, पांडेय बाजार,आजमगढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें