फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और मां की मौत, चार घायल

Tue, 14 May 2019 03:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना प्रतापगढ़ जिले के लालगंज में हुई। 
विज्ञापन


रानीगंज कैथौला चौकी के पास रात करीब डेढ़ बजे अर्टिका कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

कार सवार आशा देवी( 65) पत्नी संतोष, चालक सुजीत (31) पुत्र संतोष, रानी देवी (25) पत्नी सुजीत की मौत मौके पर हो गई। जबकि कार में सवार अजीत कुमार (30) पुत्र संतोष, सोनू (22) पुत्र हरी, राकेश (30) पुत्र छब्बी और संतोष गंभीर रुप से घायल हो गए। 

घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग चंदौली के रहने वाले हैं, हाल में दिल्ली में रहते हैं। सोमवार की रात को ये चंदौली के लिए निकले थे। लेकिन जैसे ये रानीगंज कैथौला चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से इनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें