मऊआइमा में बूथ कैप्चरिंग में जाति विशेष के लोगों का हाथ: दीपक पटेल
प्रयागराज। करछना के पूर्व विधायक दीपक पटेल ने मऊआइमा के मदारीपुर में बूथ कैप्चरिंग का आरोप जाति विशेष के लोगों पर लगाया है। सोमवार को उन्होंने बताया कि घटना के समय वहां उनके समर्थक मौजूद नहीं थे। वे खुद घटना के पहले या बाद में वहां नहीं पहुंचे थे। एक जाति विशेष के लोगों की ओर से साइलेंट बूथ कैप्चरिंग कराई जा रही थी, जिसकी सूचना उन्होंने ई-मेल के जरिए निर्वाचन आयोग को दी थी। पूर्व विधायक के अनुसार मंगलवार को इस मामले में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल डीएम,एसएसपी से मिलकर वहां पुर्नमतदान कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करेगा।