फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशियों को कमल चिन्ह दिए जाने को लेकर हंगामा

Sun, 21 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से कमल चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा से इतर उत्तम कुमार गौतम, मुकेश कुमार यादव, रमेश सोनकर, मोहम्मद नायाब खान, वंदना सोनकर, अर्चना देवी, कंचन लता, अरुण सोनकर, सीता यादव, गुरमीत सिंह, नजमा नाजरीन, मंजू देवी, सीता यादव, सत्येंद्र उर्फ बच्चा, जैसे प्रत्याशियों ने इसका विरोध करते हुए जबरदस्त हंगामा कर दिया। ऐसे सभी प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का नामांकन ही निरस्त करने की मांग कर डाली। मुद्दे को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामा कर रहे प्रत्याशियों का कहना था कि जब चुनाव चिन्ह की सूची में कमल में शामिल नही है तो भाजपा प्रत्याशियों को यह चुनाव चिन्ह के रूप में क्यों आवंटित किया जा रहा है। जबकि भाजपा प्रत्याशियों का कहना था कि पार्टी आलाकमान की ओर से तय किया गया सभी चुनाव पार्टी सिंबल पर ही लड़े जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपाइयों का विरोध कर रहे प्रत्याशियों ने भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। इसी बीच कई भाजपाई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौके पर पहुंच और उन्होंने भाजपा केसमर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। नारेबाजी के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हंगामे को देखते हुए शालिनी पांडे ने सेना बुला ली। आखिरकार सेना के अधिकारियों व जवानों के पहुंचने के बाद जैसे तैसे मामला शांत हुआ। दूसरी ओर निर्वाचन अधिकारी ने काफी विचार विमर्श के बाद भाजपा प्रत्याशियों का कमल का चिन्ह बतौर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें