फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: असिस्टेंट प्रोफेसर पद के दो चयनितों का अभ्यर्थन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अभिलेख प्रस्तुत न करने पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो चयनितों का अभ्यर्थी निरस्त कर दिया है। साथ ही रिक्त पदों पर दो नए अभ्यर्थियों के चयन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर आफ्थलमोलॉजी के दो पदाें पर सीधी भर्ती का परिणाम नौ मई 2023 को घोषित किया था। अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण आयोग ने चयनित अभ्यर्थी प्रिया सिंह का चयन निरस्त कर दिया गया है और रिक्त हुए पद पर नवीन सिरोही के चयन की संस्तुति की है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर एनेस्थीसियोलॉजी के 12 पदों का चयन परिणाम 25 मई 2023 को घोषित किया गया था। अभिलेख प्रस्तुत न करने पर आयोग ने क्रोची पाल का चयन निरस्त कर दिया है और एक पद रिक्त हो जाने के कारण दीपिका केसरवानी के चयन की संस्तुति की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें