फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये शुल्क लगाने से आपत्ति दाखिल करने से पीछे हट रहे परीक्षार्थी

विज्ञापन
Candidates withdrawing from filing objection by imposing fee of Rs 500
विज्ञापन
परीक्षार्थी यूपीटीईटी के संदिग्ध प्रश्नों के बारे में विषय विशेषज्ञों से राय ले रहे
विज्ञापन

प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के सवालों और उत्तरमाला पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क लगाने से परीक्षार्थी प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने में सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से यूपीटीईटी की उत्तर माला जारी किए जाने के बाद परीक्षार्थी कई प्रश्नों के उत्तर को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, इसके बाद भी आपत्ति दर्ज कराने से डर रहे हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क लगाने के बाद अब आपत्ति दाखिल करने से पहले विषय विशेषज्ञों से राय लेकर 17 जनवरी तक शिकायत करेंगे। उत्तरमाला जारी होने के बाद परीक्षार्थी संबंधित विषय के जानकारों से हर सवाल के बारे में मंथन कर रहे हैं। परीक्षार्थी संस्कृत व्याकरण के कुछ सवालों के साथ हिंदी, पर्यावरण अध्ययन के सवालों को लेकर असमंजस में हैं परंतु, आपत्ति दाखिल करने को लेकर अभी निर्णय नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें