फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान-पान के स्तर पर भी परखे गए अभ्यर्थी

Tue, 03 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को शुरू पीसीएस-2013 के साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को विषय की जानकारी के साथ खान-पान के स्तर पर भी परखा गया। अभ्यर्थियों से आहार कैसा होना चाहिए, पौष्टिक आहार क्या है जैसे प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान आयोग दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। ये वे लोग थे जो आने वाले दिनों में साक्षात्कार में शामिल होंगे। उन्हें पहले दिन साक्षात्कार देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का इंतजार था। तकरीबन डेढ़ बजे पहला बैच साक्षात्कार देकर बाहर निकला तो बाहर खड़े अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया और पूछे गए सवालों की जानकारी ली।

इंटरव्यू देने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि उनसे नमामि गंगे, श्रीश्री रविशंकर क्यों चर्चा में हैं आदि समसामयिक प्रश्नों के अलावा प्रदेश में कितने मंडल हैं, एसडीएम का कार्य क्या है जैसे सवाल भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि ‘मुख्यमंत्री कल कहां गए थे?’ अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा में लिए गए विषयों से भी प्रश्न पूछे गए। साक्षात्कार 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें 2095 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें