फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को हॉस्टलों से कैंप हटाने का अल्टीमेटम

Sun, 30 Sep 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप हो। किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायतें न आएं, इसको लेकर सीधे केंद्र सरकार से इविवि प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इविवि प्रशासन की ओर से सभी प्रत्याशियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है कि रविवार तक हॉस्टलों से अपने कैंप हटा लें, वरना सख्त कार्रवाई होगी। इस बाबत हर हॉस्टल के वार्डन और अधीक्षक को पत्र भी जारी किया गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि प्रत्याशियों को रविवार तक हर हालत में हॉस्टलों से कैंप हटाने होंगे। इसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। अगर कोई प्रत्याशी कैंप नहीं हटाता है और चुनाव जीत जाता है तो चुनाव के बाद उसका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। उधर, ट्रायल के तौर पर केपीयूसी और ताराचंद हॉस्टल में शनिवार को ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। पांच अक्तूबर को मतदान के लिए हर हॉस्टल की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी। इससे हॉस्टल के भीतर की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टलों की छतों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा हॉस्टलों में सर्च अभियान भी चलाया गया और भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री जब्त की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरके उपाध्याय ने बताया कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार छात्रों को खर्च सीमा का अनुपालन करना होगा। जो प्रत्याशी छपी हुई प्रचार सामग्री का उपयोग कर रहे हैं, चुनाव जीतने के बाद उनकी उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।
विज्ञापन


इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) के छात्रसंघ चुनाव में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं और इसके साथ ही अमित कुमार वर्मा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इससे पहले नामांकन वाले दिन संयुक्त मंत्री पद पर एबीवीपी की शिवानी मिश्रा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था, क्योंकि इस पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया था। एडीसी छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई। चुनाव मैदान में प्रत्याशियों की संख्या अब 21 से घटकर 19 रह गई है। एडीसी छात्रसंघ चुनाव में शनिवार को उपाध्यक्ष प्रत्याशी दिपेश त्रिपाठी और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि जनार्दन पांडेय ने नाम वापस लिए। नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्र्रिया पूरी होने के बाद अपराह्न तीन बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची महाविद्यालय के सूचना बोर्ड पर लगा दी गई। विज्ञान संकाय पद के लिए केवल दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। दूसरे प्रत्याशी अमित कुमार वर्मा हैं, जो अब निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए एक नाम वापस होने के बाद इस पद के लिए अब चार उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

अध्यक्ष पद के लिए अविनाश शुक्ला एवं विष्णुकांत मिश्र, उपाध्यक्ष पद के लिए दिव्यांशु सिंह, ऋशिता केशरवानी, हिमांशु मिश्र एवं सलोनी मिश्रा, महामंत्री पद के लिए ऋतिक कुमार मिश्र, पंकज कुमार सिंह, वरुण ध्यानी एवं अभिषेक कुमार शुक्ला, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए शिवम शुक्ला एवं प्रतीक सिंह, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए शिवम शर्मा, अतुल यादव एवं हर्षित जायसवाल और विधि संकाय प्रतिनिधि (स्नातक) पद के लिए विशाल कुमार सोनकर एवं विनय कुमार के बीच मुकाबला होना है। इविवि छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर पद के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच के लिए अलग-अलग टीम लगा दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरके उपाध्याय ने बताया कि रविवार शाम तक नामांकन पत्रों की जांच काम पूरा कर लिया जाएगा और शाम पांच बजे वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें