फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 सहायक अध्यापक भर्ती में अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर में संशोधन की मिली अनुमति

Tue, 26 May 2020 10:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
teacher - फोटो : social media
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में सफल अभ्यर्थियों को अपने पूर्व के मोबाइल नंबर में संशोधन करके ऑनलाइन आवेदन की अनुमति मिल गई है। शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इन अभ्यर्थियों का कहना था कि डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर भरा था, किसी कारण से बंद हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से मोबाइल नंबर में संशोधन के लिए शासन के बेसिक शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गई थी। शासन की अनुमति मिलते ही बेसिक शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर सूचना देकर अभ्यर्थियों का मोबाइल संशोधन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की वेसाइट http://www.updatemarts.com पर अपना रोलनंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, हाईस्कूल रोलनंबर, फोटो पहचान पत्र (आईडी), माता का नाम, अपना नवीन/ संशोधित मोबाइल नंबर का विवरण भरकर संशोधन कर सकते हैं। संशोधन के बाद बाक्स में लिखा हुआ कोड टाइप करके विवरण के मिलान के बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के लिए क्लिक करें। ओटीपी मिलने के बाद अभ्यर्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए आवेदन का प्रिंट अपने पास अवश्य रख लें। यह काउंसलिंग के समय देखा जाएगा। अभ्यर्थी मोबाइल नंबर में संशोधन के साथ 26 मई अंतिम तिथि तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। कहा जा रहा है कि शासन की ओर से मोबाइल नंबर में संशोधन का मौका अंतिम समय में देने से अभ्यर्थियों को गड़बड़ी का मौका नहीं मिल सकेगा। 

अंतिम दिन से एक दिन पहले 1.32 लाख आवेदन

आवेदन की अंतिम तिथि तक 1.32 लाख ऑनलाइन आवेदन अपलोड हो चुके थे। सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में कुल 1.46 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं, इसमें से 1.32 लाख के आवेदन पूरे कर लेने के बाद अब मात्र 12 हजार ही आवेदक शेष हैं। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मोबाइल नंबर में संशोधन वाले भी होंगे। मोबाइल नंबर में संशोधन के अतिरिक्त फार्म में संशोधन की मांग करने वाले अभ्यर्थी भी इस संख्या में शामिल होंगे। इसके अतिक्ति कुछ अभ्यर्थी ऐसे होंगे जो किसी दूसरी भर्ती परीक्षा के जरिये डेढ़ वर्ष में नौकरी पा चुके होंगे।

मेरिट को लेकर लग रहे कयास

शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की ओर एक ओर ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थी सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी की मेरिट क्या होगी, इसको लेकर पूरी अंकगणित लगाई जा रही है। अभ्यर्थी पूरे प्रदेश की जिला वार मेरिट बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें