फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी: कार्डियोलाॅजी पद के साक्षात्कार में नहीं पहुंचे अभ्यर्थी, भर्ती प्रक्रिया दोबारा कराने की संस्तुति

Fri, 06 Nov 2026 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय मेडिकल काॅलेजों में प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) के एक पद पर भर्ती निकाली गई थी। आयोग की उप सचिव पूनम निगम की ओर से बताया गया कि चार नवंबर को इसके लिए आयोग में साक्षात्कार की तिथि निर्धारित थी लेकिन इसमें कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय मेडिकल काॅलेजों में प्रोफेसर (कार्डियोलॉजी) के एक पद पर भर्ती निकाली गई थी। आयोग की उप सचिव पूनम निगम की ओर से बताया गया कि चार नवंबर को इसके लिए आयोग में साक्षात्कार की तिथि निर्धारित थी लेकिन इसमें कोई अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुआ। अब इस पद पर भर्ती की प्रक्रिया दोबारा कराने की संस्तुति कर दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह ईएनटी डिपार्टमेंट में आचार्य (अनारक्षित) के दो पदों पर सीधी भर्ती के लिए 28 अक्तूबर को साक्षात्कार लिया गया था। साक्षात्कार में उपस्थित अभ्यर्थियों के अंक आयोग की अर्हता से कम होने के कारण चयन नहीं हो सका। एनाटॉमी डिपार्टमेंट में आचार्य पद के एक पद पर चयन के लिए 28 अक्तूबर को साक्षात्कार लिया गया था। इस पद के लिए विनय शर्मा का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें