फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दिवाली-छठ पर घर वापसी की मारामारी, कुछ सेकंडों में भर गई तत्काल की सीटें

Fri, 06 Nov 2026 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को भारी भीड़ और रेल व्यवस्था की लाचारी का सामना करना पड़ रहा है। महानगरों में पढ़ाई और नौकरी करने वाले परदेसी जब प्रयागराज लौटने निकले, तो उन्हें हर तरफ कोई जगह नहीं और लंबी कतारें मिलीं।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों को भारी भीड़ और रेल व्यवस्था की लाचारी का सामना करना पड़ रहा है। महानगरों में पढ़ाई और नौकरी करने वाले परदेसी जब प्रयागराज लौटने निकले, तो उन्हें हर तरफ कोई जगह नहीं और लंबी कतारें मिलीं।

विज्ञापन


दिल्ली और मुंबई से आज और कल प्रयागराज आने वाली 70 से अधिक ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं बची है। तत्काल की बर्थ भी कुछ सेकंडों में ही पूरी तरह भर जा रही हैं। यात्री दबाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार छह नवंबर को नई दिल्ली से आने वाली स्लीपर वंदे भारत के एसी थर्ड में प्रतीक्षा सूची 236 तक पहुंच गई।

एसी टू और एसी फर्स्ट में कोई जगह नहीं बची है। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस में भी आज नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए एसी थर्ड में कोई जगह नहीं है। हमसफर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भी कोई जगह नहीं बची है। जानसेनगंज के राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तत्काल कोटे से आरक्षण करवाना था। लेकिन चंद सेकंड में ही प्रयागराज और हमसफर ट्रेनें पूरी तरह भर गईं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के कौशांबी से प्रयागराज के लिए आज से अतिरिक्त बसें

त्योहारों के इस सीजन में रेल यात्रियों की हो रही दिक्कतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने राहत का कदम उठाया है। रोडवेज की ओर से आगामी छह नवंबर से अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत विभिन्न रूटों पर 148 अतिरिक्त ट्रिप चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से प्रयागराज के लिए दस अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें