प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को चलती है। कोहरे की वजह से रेलवे द्वारा इसे एक दिसंबर 22 से 28 फरवरी 23 तक के लिए बंद किया गया था।
कोहरे की वजह से निरस्त चल रही हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। ट्रेन शुरू होने की जानकारी यात्रियों को समय से न मिल पाने की वजह से बृहस्पतिवार को इसमें महज 302 यात्रियों का ही रिजर्वेशन प्रयागराज संगम से विभिन्न स्थानों के लिए हुआ। उधर, प्रयागराज संगम से बस्ती जाने वाली मनवार संगम एक्सप्रेस भी शुक्रवार से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को चलती है। कोहरे की वजह से रेलवे द्वारा इसे एक दिसंबर 22 से 28 फरवरी 23 तक के लिए बंद किया गया था। इस वजह से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। उधर, माघ मेले को लेकर भी हरिद्वार एवं रुहेलखंड के तमाम जिलों से काफी लोग प्रयागराज आते हैं।
इस वजह से उत्तर रेलवे ने हरिद्वार एक्सप्रेस के पुन: संचालन को मंजूरी दे दी। इसी तरह बृहस्पतिवार से ही 04383 प्रयागराज संगम-जौनपुर पैसेंजर का भी संचालन शुरू हो गया, जबकि 14231/14232 मनवार संगम एक्सप्रेस शुक्रवार 13 जनवरी और 14307 प्रयागराज संगम-बरेली का संचालन शनिवार 14 जनवरी से शुरू हो जाएगा।