फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

campus placement :  किसान की बेटी का अमेरिकी कंपनी में 23 लाख के सालाना पैकेज पर चयन 

Fri, 10 Jun 2022 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अपनी सफलता से उत्साहित स्मृति ने यूआईटी के प्राचार्य प्रो संजय श्रीवास्तव और फैकेल्टी को उनसे पढ़ाई के दौरान मिले सहायता और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : स्मृति दास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान की बेटी और यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा स्मृति दास को अमेरिकी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) वॉलमार्ट में 23 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन  नौकरी मिली है। स्मृति का चयन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर-2 पद के लिए किया गया है। स्मृति 2022 बैच की आईटी शाखा की छात्रा हैं। उनका चयन ऑफलाइन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव के दौरान कई राउंड चले साक्षात्कार के बाद हुआ है। स्मृति के पिता नवीन कुमार दास किसान हैं और मां नूतन दास गृहिणी हैं।

विज्ञापन



अपनी सफलता से उत्साहित स्मृति ने यूआईटी के प्राचार्य प्रो संजय श्रीवास्तव और फैकेल्टी को उनसे पढ़ाई के दौरान मिले सहायता और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। डीन, कॉर्पोरेट और इंडस्ट्री, यूजीआई, डॉ. दिव्या बरतरिया, ने कहा की यह बेहद गर्व की बात है की यूजीआई के छात्र शिक्षा और करियर के क्षेत्र में एक के बाद एक मील का पत्थर स्थापित करते जा रहे हैं। यूजीआई के वाइस प्रेसीडेंट गौरव गुलाटी सहित सभी प्राचार्यों और संकाय सदस्यों ने स्मृति को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें