फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शृंग्वेरपुरधाम में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का अभियान शुरू

Tue, 11 Aug 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम में के गंगा तट पर 11लाख शिव रिंग निर्माण शुरू
विज्ञापन
सावन के पावन महीने में शृंग्वेरपुरधाम में छह वर्षीय श्रीश बाहुबली महाराज (बालकराम) के 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण के संकल्प का शुभारंभ हुआ। अभियान के पहले दिन पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रीश बाहुबली महाराज ने सावन में 11 लाख पार्थिव शिवलिंग बनाने का संकल्प लिया है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाए और विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है।
संचालन शृंग्वेरपुर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और संयोजक दीपा मौर्य ने आभार व्यक्त किया। मौके पर कुंडा तहसीलदार अनिल कुमार, जगद्गुरु नारायनाचार्य शांडिल्य महाराज, राघवदास महाराज, वरुण द्विवेदी, देव मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें