फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एनएच-19 पर अवैध कट बंद करने की मुहिम तेज

Mon, 27 Jul 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मनीष शर्मा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत होटल, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों के सामने बने अवैध कटों को बंद किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य हाईवे पर दुर्घटनाएं कम करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र और हंडिया में एनएचआई की टीम ने कई अवैध कट बंद किए। अधिकारियों के अनुसार, इन कटों के लिए कोई वैध अनुमति नहीं ली गई थी। ये कट सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए थे। इनसे वाहन अचानक हाईवे पर प्रवेश या निकास करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। दुर्घटना प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
प्रदीप कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि बंद किए गए अवैध कटों को दोबारा खोलने पर विधिक कार्रवाई होगी। ऐसे व्यक्ति को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना जाएगा। प्रशासन ने आमजन और व्यापारियों से भी इस सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि अवैध कट समाप्त होने से दुर्घटनाएं कम होंगी। इससे हाईवे पर यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें