फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

455 घरों की बिजली काटी, 17 पर एफआईआर

विज्ञापन
campaign against electricity theft news
विज्ञापन
प्रयागराज। मंगलवार को चलाए गए अभियान में बकाया जमा न करने पर शहर के सात डिवीजनों में 455 घरों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान करेलाबाग और कल्याणी देवी डिवीजनों में मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने के 17 मामले पकड़े गए। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। रामबाग डिवीजन के गऊघाट, फोर्ट रोड और आजाद नगर, साउथ मलाका में मंगलवार को अभियान चलाकर 132 घरों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

इस दौरान कई जगह बिजली विभाग की टीम को विरोधों का सामना भी करना पड़ा। इसी तरह करेला बाग में एक्सईएन महेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान कटियामारी में 123 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बकाये में 73 कनेक्शन काटे गए। उधर , कल्याणी देवी डिवीजन में एक्सईएन एलपी चक्रवेदी के साथ उतरी टीम ने 69 कनेक्शन काटे और कटियामारी में पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। नैनी डिवीजन में भी 50 से अधिक कनेक्शन काटे गए। इसी तरह एसई सेकेंड आरके सिंह ने बताया कि म्योहाल में 42, टैगौरटाउन में 63 और बम्हरौली में 26 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें