फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : अब कैमरा खुद बताएगा खतरा, सेंटिनल एआई बना एआई से लैस स्मार्ट सुरक्षा गार्ड

Fri, 01 May 2026 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माेतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के संकल्प-2026 में झलवा स्थित विश्वविद्यालय के छात्रों ने सेंटिनल एआई नामक एक ऐसा होम सिक्योरिटी सिस्टम विकसित किया है जो पारंपरिक कैमरों को सिर्फ रिकॉर्डिंग डिवाइस नहीं रहने देता बल्कि उन्हें खतरे को पहचानने वाला स्मार्ट गार्ड बना देता है।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी रिसर्च। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माेतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के संकल्प-2026 में झलवा स्थित विश्वविद्यालय के छात्रों ने सेंटिनल एआई नामक एक ऐसा होम सिक्योरिटी सिस्टम विकसित किया है जो पारंपरिक कैमरों को सिर्फ रिकॉर्डिंग डिवाइस नहीं रहने देता बल्कि उन्हें खतरे को पहचानने वाला स्मार्ट गार्ड बना देता है। इस प्रोजेक्ट को हाल ही में शहर में आयोजित हैकदिवस में बेस्ट स्टार्टअप अवार्ड मिला। इस सिस्टम को यश गुप्ता, मिलिंद यादव और प्रज्ञा तिवारी ने बनाया है।

विज्ञापन

कैमरा जो खतरे को समझे

सेंटिनलएआई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह सामान्य और संदिग्ध गतिविधियों के बीच फर्क कर सकता है। जैसे कोई सामान की डिलीवरी करने आता है तो यह उसे सामान्य विजिटर के रूप में पहचानता है। किसी संदिग्ध हरकत या अनजान व्यक्ति के आने पर तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजता है और उपयोगकर्ता लाइव वीडियो भी देख सकता है।

घर से लेकर शहर तक सुरक्षा

सेंटिनलएआई का उपयोग केवल घरों तक सीमित नहीं है बल्कि इसे ऑफिस, सार्वजनिक स्थानों और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां यह संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, घुसपैठ रोकने और साक्ष्य रिकॉर्ड करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की योजना

टीम का लक्ष्य इस तकनीक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है ताकि हर कैमरा केवल देखने वाला नहीं बल्कि समझने और चेतावनी देना वाला सिस्टम बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें