Calling home, made inspector hostage, abuses
घर बुलाकर इंस्पेक्टर को बनाया बंधक, गालीगलौज
रिश्तेदारों पर नामजद मुकदमा, दूसरे पक्ष ने भी लिखाई रिपोर्ट
प्रयागराज। पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पाल को घर बुलाकर बंधक बना लिया गया और फिर गालीगलौज की गई। उन्होंने मामले में राजापुर निवासी रिश्तेदार व उसकी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से भी घर में घुसकर लूट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर प्रदीप लखनऊ के अमीनाबाद मेें रहते हैं और वहीं पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने शहर के राजापुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार रामबाबू पाल की बेटी को कई साल पहले 50 हजार रुपये दिए थे जो कुछ व्यवसाय करती थी। साथ ही रुपये दोगुना करने का वादा किया था। आरोप है कि उनके बुलाने पर वह 30 जनवरी को शाम 4.30 बजे वह अपने पत्नी व उसकी बहन के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उन्हें बंधक बनाकर आरोपियों ने हमला किया। साथ ही अपने घर में तोड़फोड़ कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर मामले में दूसरे पक्ष से दिशा पाल ने प्रदीप, बीना, मोहिता, बबली पाल के खिलाफ मारपीट धमकी व अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।