फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशाला सहायकों के ग्रेड पर पर जानकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेजों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों ने ग्रेड पे में वृद्धि की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से जानकारी तलब की है। याचिका राजकीय महाविद्यालय प्रयोगशाला सहायक कल्याण समिति की ओर से दाखिल की गई है। इस पर न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना है कि डिग्री कॉजेलों में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति के समय से ही दो हजार रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है। नियुक्ति के समय उनकी अर्हता इंटरमीडिएट थी।
2016 में नियमावली में संशोधन कर अर्हत स्नातक कर दी गई, मगर ग्रेड पे नहीं बढ़ाया गया। वहीं पशुपालन विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला सहायकों को इंटरमीडिएट की योग्यता पर ही 2800 रुपये ग्रेड पे मिल रहा है, जबकि निदेशक उच्च शिक्षा ने सरकार के पास कई बार संस्तुति भेजी है कि प्रयोगशाला सहायकों का ग्रेड पे बढ़ाया जाना चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें