फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी महाकाल एक्सप्रेस में आज से यात्रा कर सकेंगे प्रयागराज के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की तीसरी कारपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस में रविवार से प्रयागराज के यात्री सफर कर सकेंगे। यूं तो इस ट्रेन का पहला व्यवसायिक सफर 20 फरवरी को शुरू हुआ लेकिन तब इसका संचालन वाया लखनऊ था। रविवार 23 फरवरी को यह ट्रेन वाराणसी से चलेगी तो पहली बार प्रयागराज जंक्शन आएगी।
विज्ञापन

वाराणसी से इंदौर के बीच इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन है। मंगलवार और बृहस्पतिवार को यह ट्रेन वाया लखनऊ और प्रत्येक रविवार को प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी। प्रयागराज के पहले व्यवसायिक सफर में महाकाल एक्सप्रेस रविवार शाम 5.30-5.35 बजे पहुंचेंगी। जो सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंच जाएगी।
12 कोच की इस ट्रेन में नौ एसी थ्री, एक पैंट्री कार एवं दो जेनरेटर के कोच है। पिछले रविवार को ही यह ट्रेन पहली बार प्रयागराज आई थी। तब इसका उद्घाटन वाराणसी में पीएम मोदी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें