प्रयागराज विमान पत्तन की ओर से हुए मॉक ड्रिल में शाम 4.50 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन इंडिगो की एयर लाइन के प्रतिनिधि के पास आया। इसमें बताया गया कि एक्सरे के पास बम है, जो चार घंटे में फटेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रयागराज एयरपोर्ट पर बृहस्पवितार को फोन कर सूचना दी गई कि वहां लगे एक्सरे के पास बम है जो चार घंटे में फटेगा। इसके बाद हरकत में आए एयरपोर्ट की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारियों एवं यूपी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। मौके पर बम स्क्वायड को भी बुलाया गया। इसे देख यात्री भी सकते में आए गए। हालांकि यह मॉक ड्रिल ही था, जो एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए था।
विज्ञापन
प्रयागराज विमान पत्तन की ओर से हुए मॉक ड्रिल में शाम 4.50 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन इंडिगो की एयर लाइन के प्रतिनिधि के पास आया। इसमें बताया गया कि एक्सरे के पास बम है, जो चार घंटे में फटेगा। उसके बाद कंट्रोल रूम को यह सूचना कर्मचारियों ने दी। कुछ ही देर में सीएएसओ ने बम स्क्वॉयड को मौके पर बुला लिया। टर्मिनल भी यात्रियों को हटा दिया गया।
सघन जांच के बाद वहां जांच की गई और बम स्क्वॉयड में उसको डिस्पोज कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस टीम के अफसरों की बैठक हुई। बैठक में मॉक ड्रिल का मूल्याकंन किया गया और सुझाव भी मांगे गए। इस अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर, सीएएसओ मनीष यादव, सीएसओ विजय मिश्रा, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।