फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार राजधानी से बाहर बैठेगी कैबिनेट

Sun, 20 Jan 2019 09:50 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
CM YOGI
विज्ञापन
कुंभ नगरी में एक और इतिहास रचने जा रहा है। विदेशी डेलीगेट्स और प्रवासी भारतीयों के आगमन के बाद एक और बड़े आयोजन की तैयारी है। लखनऊ से बाहर कुंभ क्षेत्र के टेंट सिटी में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि बैठक 28 या 29 जनवरी को होगी। रविवार को तारीख पर निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक की उम्मीद बनने लगी थी। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संकेत दिया था। कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर कई ऐसे मौके आए जब मुख्यमंत्री समेत कई अन्य मंत्री शहर में मौजूद रहे।

ऐसे में यहां पर कैबिनेट की बैठक की पहल की गई। इसमें कुंभ से संबंधित प्रस्ताव ही शामिल किए जाने की चर्चा थी। तैयारी भी शुरू हो गई थी लेकिन आखिरी मौके पर बैठक टल गई। अब इस तरह की पहल एक बार फिर शुरू की गई है।
विज्ञापन


बैठक मेला क्षेत्र में ही होगी। इसमें धर्म, संस्कृति से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगाने की तैयारी है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि टेंट सिटी में बैठक होगी। रविवार को इसकी घोषणा हो जाएगी। अन्य तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें